Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डोडहर गांव के पालबस्ती, मालवीय मिशन और डुमरचुआ का आवागमन जोखिम भरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बीजपुर(सोनभद्र)। विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर के पालबस्ती और मालवीय मिशन नक्तु को जाने वाली सड़कें बारिश के कारण कटकर बह गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। डुमरचुआ जाने वाले मार्ग की जर्जर पुलिया की रिंगवाल भी टूटकर बह गई, जिससे ग्रामीणों को जोखिम भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। इस दौरान असंतुलित होकर स्कूली बच्चों के गिरने की भी बात सामने आई है। नेमना गांव के झुरहाटोला को जाने वाला कच्चा मार्ग बह जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सिरसोती गांव के टोला कोडार में रामशुभग जायसवाल के घर के पास तथा कसीहवा में पुलिया बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और लोग पैदल आने-जाने को विवश हैं।

• सड़क-पुलिया नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

शनिवार को ग्रामीण बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर पाल, रामाशंकर वैश्य, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पवन जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवीन गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने तख्तियों पर स्लोगन लिखकर “सड़क, पुलिया नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने कहा कि सड़क और पुलिया की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।


Blog single photo

.




Top