Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• कांवड़ यात्रियों से संवाद कर कुशलक्षेम पूछा, पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश

सोनभद्र। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्गों पर भीड़ एवं आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी भी परखी गई और उन्हें यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा की जानकारी ली। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया। संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।





Top