Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गिरफ्तारी के लिए जारी किया पुरस्कार

(सोनभद्र)। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। थाना चोपन में पंजीकृत मु0अ0सं0-420/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुरस्कार घोषित अभियुक्तों में आकाश शुक्ला निवासी बारी सोरांव, प्रयागराज, धीरेन्द्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी निवासी सलैया, सीधी (मध्य प्रदेश) और आयुष पाण्डेय उर्फ नितिन निवासी बनाई का पुरा, प्रयागराज शामिल हैं।

पुलिस ने जनसहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अभियुक्तों के संबंध में विश्वसनीय सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस थाना अथवा सोनभद्र पुलिस को तत्काल जानकारी दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अलावा थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।





Top