Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• हादसे से पहले घर से बाहर निकला परिवार, पीड़ित ने प्रशासन से आवास और आर्थिक मदद की लगाई गुहार

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोड़हर के टोला मोखना निवासी रामबृक्ष पाल पुत्र स्व. गोपी पाल का कच्चा मकान सोमवार को हुई भारी बारिश में जमींदोज हो गया। मकान गिरने से परिजनों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने दुद्धी तहसील प्रशासन से मामले की जांच कर आर्थिक सहयोग और आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

रामबृक्ष पाल ने बताया कि अपने जीवन में ऐसी आफत की बारिश नहीं देखी। तेज गरज-तड़क और हवाओं के साथ हुई बारिश से मकान की नींव हिल गई। संयोग अच्छा था कि घर का एक हिस्सा भरभराकर गिरने से पहले ही परिवार के लोग बाहर निकल गए, वरना जानमाल का नुकसान हो सकता था। घर में रखे खाद्य पदार्थ नष्ट हो गए, जबकि पशुओं के लिए रखा भूसा भी मलबे में दब गया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को देकर आपदा राहत कोष से आर्थिक सहयोग और आवास दिलाए जाने की मांग की गई है, ताकि परिवार को सुरक्षित आशियाना मिल सके।





Top