Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

मुखबिर की सूचना पर बीजपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी, संबंधित न्यायालय भेजा

बीजपुर/सोनभद्र। थाना क्षेत्र में पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीपी एक्ट का वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम सिरसोती, कहीं जाने के फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुधवार की सुबह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

• मानवाधिकार और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का किया गया पालन

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को मानवाधिकार एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमलाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।





Top