Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• हादसे के बाद कुछ समय प्रभावित रहा आवागमन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा तिराहे पर गुरुवार को कोयला लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेलर के सड़क पर पलटने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





Top