Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से तबादला

सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सदानन्द राय को प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा के पद से हटाकर अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक नागेश कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस/एसओजी से प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित निरीक्षकों को आदेश से अवगत होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।





Top