Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु, मां जगदम्बा जागरण ग्रुप की गायिकाओं ने बांधा समां

बीजपुर/सोनभद्र। बाजार स्थित श्रीराम चौक पर बुधवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाजार के व्यापारियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर छठी का भव्य आयोजन किया। पंडित भोला पाण्डेय ने पूजा संपन्न कराई। आयोजन में महिला, पुरुष और बच्चों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से महाप्रसाद ग्रहण किया।


Blog single photo

• संगीतमय प्रस्तुतियों ने बांधा भक्तिमय माहौल

मां जगदम्बा जागरण ग्रुप बीजपुर के मंच पर रेणुकूट से पहुंचीं गायिका शालिनी श्रीवास्तव व प्रियंका श्रीवास्तव ने ‘राधे-राधे जपेंगे, चले आएंगे बिहारी’ समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रभु राज, भोला वर्मा (ढोलक), अनपरा से रंजीत (ऑर्गन) और विंध्यनगर से ललित (ऑटो पैड) ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लल्लन सिंह, विनोद गर्ग, रविंदर गुप्ता, गिरजाशंकर पाण्डेय, बृजकिशोर उर्फ पप्पू मोदनवाल, सीताराम शर्मा, अनिल मेहता, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, मुन्ना व सुरेश समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। संचालन धनंजय शर्मा ने किया।




Top