Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर वर्षों से पोषाहार नहीं बांटने का आरोप

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकास खंड कोन की ग्राम पंचायत कुड़वॉ के टोला शिवाखाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भुईंया टोली में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उर्मिला देवी की अगुवाई में महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शन में उर्मिला देवी, सिमित्रि, पर्मिला देवी, तिल्कि, मीना और मानकुंवर देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

• डीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी से जांच व कार्रवाई की मांग

शिकायती पत्र में महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सुपरवाइजर की मिलीभगत से पोषाहार का बंदरबांट कर लिया जाता है। अनिता, प्रमिला, उर्मिला, आरती, सोनी, पूजा सहित दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामला अभी कार्यालय नहीं पहुंचा है। शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo

.




Top