Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

मीरजापुर/हलिया। हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्नान सिद्दीकी, मनीष पटेल, जाने आलम और नौशाद के रूप में हुई है।

बताया गया कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार हैं। मन्नान की बहन से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है, जबकि फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।





Top