Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ईंट लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा, हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

घोरावल(सोनभद्र)। गुरवल ग्राम पंचायत के कोलिया घाटी में शनिवार शाम करीब चार बजे ईंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक में सवार चालक और खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक पलटने से ईंटें आसपास बिखर गईं।

• घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण, चालक-खलासी की पहचान नहीं हो सकी

बताया जा रहा है कि ट्रक कोलिया घाटी की ओर जा रहा था। घाटी के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक में सवार चालक और खलासी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। हादसे के बाद ट्रक काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा और सड़क किनारे ईंटें बिखरी रहीं। फिलहाल दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।





Top