Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुनी व्रत कथा

विंढमगंज(सोनभद्र)। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मां काली मंदिर, महावीर मंदिर और सलैयाडीह स्थित शंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही।

• पुरोहितों ने कराई पूजा, श्रद्धालुओं ने सुनी हरतालिका तीज की कथा

मंदिरों में पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। पुरोहित आनंद दुबे, राजीव रंजन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, नंदू तिवारी और गुड्डू तिवारी समेत अन्य पुरोहितों ने महिलाओं को पूजा-विधि कराई और हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण कराया। महिलाओं ने पारंपरिक पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर परिवार के मंगल एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। देर शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।


Blog single photo

.




Top