Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ किया पूजन

बीजपुर(सोनभद्र)। हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सोमवार को क्षेत्रभर की सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बेड़ियां हनुमान मंदिर, एनटीपीसी रिहंदेश्वर महादेव, अजीरेश्वर महादेव धाम जरहा, शिव मंदिर सिरसोती समेत विभिन्न मंदिरों में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने फल, फूल, बेलपत्र, दूब, नारियल और श्रृंगार सामग्री अर्पित की।


Blog single photo

• कठोर तपस्या का प्रतीक है हरतालिका तीज व्रत

बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि हरतालिका तीज माता पार्वती की कठोर तपस्या का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था, तभी से कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति और सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं पति की दीर्घायु की कामना से यह व्रत रखती हैं। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भक्तिमय गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहा।




Top