Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• विज्ञान और गृह विज्ञान की तर्ज पर संगीत में भी प्रायोगिक मूल्यांकन की मांग

उत्तरप्रदेश। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह को ज्ञापन भेजकर संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग की है। संगठन ने परिषद सचिव से आग्रह किया कि विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषयों की तर्ज पर संगीत विषय (गायन/वादन) में भी प्रयोगात्मक परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।

संगीत शिक्षकों का कहना है कि संगीत मूलतः एक व्यावहारिक एवं कलात्मक विषय है। ऐसे में केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा और दक्षता का समुचित मूल्यांकन संभव नहीं है। विज्ञान एवं गृह विज्ञान की तरह संगीत में भी पृथक प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होने से विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता, प्रतिभा एवं कलात्मक क्षमता का निष्पक्ष आकलन हो सकेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिलेगा।





Top