Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज-1 में विधिवत पूजा-अर्चना व हवन, कर्मचारियों को कराया गया खिचड़ी भोग

बीजपुर(सोनभद्र)।एनटीपीसी रिहंद में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज- को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक सहित अन्य अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

• विभिन्न विभागों और संविदा कंपनियों ने भी की पूजा, बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी सहित अन्य विभागों तथा संविदा कंपनियों की ओर से भी विश्वकर्मा पूजा श्रद्धापूर्वक की गई और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिहंद पूजा समिति ने किया। समारोह में महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), अपर महाप्रबंधकगण, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने परियोजना परिसर में श्रद्धा, सहयोग और सौहार्द के साथ कार्य संस्कृति एवं परंपरा के प्रति आस्था का संदेश दिया।1


Blog single photo

.




Top