Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

जिगना/मीरजापुर। थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम खैरा में हुई 70 वर्षीय वृद्धा निअदरा देवी पाल हत्याकांड के मामले में शनिवार को भीम सेना के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भीमराव गौतम के नेतृत्व में संगठन की लीगल टीम और सैकड़ों कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। टीम ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान भीम सेना ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने तक संवैधानिक और कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ेगा। टीम ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाए। मौके पर एडवोकेट सरोज यादव, एडवोकेट उमेश कुमार गौतम, एडवोकेट श्रवण कुमार बिंद, एडवोकेट रविचंद गौतम, एडवोकेट शुभम पासी सहित लीगल टीम मौजूद रही। इसके अलावा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, अखिलेश कुमार बिंद, प्रदीप कुमार गौतम, रोहित कुमार गौतम, कमलेश मौर्य सहित भीम सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top