Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• समझाने पहुंचे युवक पर 5-6 किराएदारों ने किया हमला, सीने में चोट लगने का दावा

बभनी(सोनभद्र)। बभनी गांव में तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी के मकान में रहने वाले किराएदार देर रात करीब 9:45 बजे तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहे थे और नशे की हालत में अश्लील हरकतें कर रहे थे। परिवार को हो रही परेशानी को देखते हुए अरुण कुमार ने पड़ोसी शंभू प्रसाद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों किराएदारों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान करीब 5-6 किराएदारों ने गाली-गलौज करते हुए अरुण कुमार पर हमला कर दिया।

• ठोस वस्तु से वार करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने किसी ठोस वस्तु से वार किया, जिससे उनके सीने में चोट आई। आरोप है कि इस दौरान उन्हें अश्लील गालियां देने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद घायल अरुण कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





Top