Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हुई कार्रवाई, शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस का अभियान

दुद्धी/सोनभद्र। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति-कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दुद्धी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक शांति भंग करने की आशंका में 20 लोगों का चालान किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लालबहादुर, बशाहबहादुर, जुगुलकेश्वर, रामप्रकाश, रामदेव, मानदेव, धर्मदेव, जीतिसिंह, अखिलेश कुमार, राम सकल, अमन सिद्धिकी, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, अंशेर कुमार, रामऔतार, प्रदीप कुमार, बचाऊ, छोटेलाल, सकीना बानो और हाजरा समेत 20 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण, निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।





Top