Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• आरक्षण के आधार में बदलाव और यूजीसी कानून वापस लेने की उठी मांग

बभनी(सोनभद्र)। यूजीसी कानून वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को श्री हरिशंकर मंदिर, असनहर के प्रांगण में सवर्ण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कहा कि उनकी दृष्टि में यूजीसी कानून युवाओं के भविष्य के लिए नुकसानदायक है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग करते हुए कहा कि संपन्न परिवारों को इसका लाभ मिलने और गरीब परिवारों के इससे वंचित रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर समाज चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए तैयार है।

• वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग रखी

सम्मेलन में रामदेव तिवारी, सोना बच्चा अग्रहरि, अमरकेश सिंह और युगुल किशोर चतुर्वेदी समेत अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कामेश्वर प्रसाद तिवारी, चंद्रदेव पांडेय, विष्णु कांत दुबे, अगस्त मुनि तिवारी, प्रमोद कुमार दुबे, राजेश्वर सिंह, रामप्रकाश पांडेय, नंदलाल पांडेय, राकेश कुमार सिंह, सुजित दुबे, उत्कर्ष द्विवेदी और सत्यनारायण तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरदेव पांडेय ने किया।


Blog single photo

.




Top