Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, सफाई कराने की मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर पितृपक्ष के शुभारंभ पर सुबह करीब सात बजे पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की गई। पंडित राजू रंजन तिवारी ने जजमानों को विधि-विधान से पिंडदान एवं तर्पण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर अपने पितरों के नाम से जौ, तिल, पुष्प और जल अर्पित किया। पंडित राजू रंजन तिवारी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों का स्मरण कर तर्पण करने की धार्मिक परंपरा है। मान्यता के अनुसार इससे पितरों की शांति और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है।

  1. वहीं घाट पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने प्रशासक बने ग्राम प्रधान से छठ घाट की तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है।




Top