Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 70 विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों में से 152 ने लिया हिस्सा, 10 छात्र जिला स्तर के लिए चयनित

सोनभद्र। विकास खण्ड घोरावल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान विषय की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 फरवरी 2026 को किया गया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के 70 उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों से कक्षा 6 से 8 के चयनित 204 विद्यार्थियों में से 152 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों एवं साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में समझ और क्षमता का आकलन किया गया, जिसमें से 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।


Blog single photo


इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक क्षमता तथा करके सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद कुमार पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उन्होंने नवाचार और विज्ञान की समझ को प्रोत्साहित कर शैक्षिक विकास के साथ वैज्ञानिक चेतना और क्रियात्मक सोच को सुदृढ़ करने पर बल दिया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं स्टेशनरी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एसआरजी श्री विनोद कुमार, एआरपी गण अनिल प्रजापति, श्री ओम प्रकाश, धनंजय द्विवेदी, मयंक दुबे, अखिलेश सिंह, मिथलेश द्विवेदी, मुकेश कुमार, शशांक सिंह, कपिल द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




Top