Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

घोरावल(सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरित आवरण बढ़ाने की पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। घोरावल के तिलौली कला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं विधायक भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुखों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी अभियान में सहभागिता निभाई।

• सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे छायादार पौधे

जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। जिले में इस वर्ष 1,61,69,686 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें वन विभाग द्वारा 1,02,18,000 पौधों का रोपण किया जाएगा, जबकि शेष 59,51,686 पौधे अन्य 22 विभागों के माध्यम से लगाए जाएंगे। मिशन छाया के तहत सड़कों को हरित और छायादार बनाने के लिए सड़क किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा।


Blog single photo

.




Top