SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र(ओबरा)। ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित एक क्रेशर प्लांट पर अज्ञात बदमाशों ने क्रेशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह प्लांट परिसर में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर जान ले ली। सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई के रूप में हुई है। घटना के बाद खनन कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।