Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ओबरा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में घटना, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सोनभद्र(ओबरा)। ओबरा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में रेणुका नदी से एक विकलांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने नदी किनारे से कुछ नशीले पदार्थों की शीशी सहित अन्य सामान अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है। प्रारंभिक तौर पर नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।





Top