Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम हुआ हादसा

सोनभद्र(बभनी)। बभनी क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक चालक विन्देश्वर गोड़ (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और रविवार सुबह बभनी पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतक के पिता रामपति गोड़ ने बताया कि उनका बेटा बाइक से ससुराल से घर लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक की शादी गांव मुर्ता (दुद्धी क्षेत्र) में हुई थी और वह वहीं रहकर जीवनयापन करता था। मृतक के चार बच्चे हैं—तीन बेटे और एक बेटी—पिता की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में उप निरीक्षक सरफराज ने बताया कि पिता की लिखित सूचना के आधार पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा





Top