Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• लोढ़ी चौकी क्षेत्र में हादसा, पुलिस की पहल से परिजनों तक पहुंची सूचना

सोनभद्र(रॉबर्ट्सगंज)। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तत्काल पहचान न होने पर पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद परिजन चौकी पहुंचे और पहचान सुनिश्चित हुई।

परिजनों के अनुसार मृतक चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई का निवासी था और अपनी बेटी के उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।





Top