Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे मंत्रोच्चार, गांव में भक्तिमय माहौल

सोनभद्र(विण्ढमगंज)। विकास खंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा स्थित पंचायत भवन परिसर में पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह लगभग 10 बजे यज्ञ मंडप से निकली भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर धार्मिक गीतों और जयकारों के साथ यात्रा निकाली। आयोजन में भाजपा नेता श्रवण सिंह गोड़, ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव सहित ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

रुद्र महायज्ञ का उद्देश्य गांव में धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना बताया गया। प्रतिदिन श्रीराम कथा का प्रवचन कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ के समापन अवसर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवरात्रि मेला एवं भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।





Top