Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रोमांचक मैच में 3 विकेट शेष रहते हासिल की जीत, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बांधा समां

सोनभद्र(बीजपुर)। महरीकला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें राजो टीम ने महरीकला को मात देकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर महरीकला के कप्तान रोशन विश्वकर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। महरीकला की ओर से युवराज केशरी ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनके अलावा सीताराम ने 24, लॉर्ड विश्वकर्मा ने 22 और जानी जानसन ने 21 रनों की जुझारू पारी खेली। राजो की ओर से गेंदबाजी में मक्कूल, जावेद, हक्कूल और शुभांशु ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजो की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। मक्कूल ने 43 रन बनाए, जबकि सुमित ने 64 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेलते हुए 3 विकेट शेष रहते टीम को जीत दिला दी। महरीकला की ओर से गेंदबाजी में लॉर्ड विश्वकर्मा, युवराज केशरी और जानी जानसन ने 2-2 विकेट झटके। मैच में अंपायर की भूमिका अनिल जायसवाल और अश्विन जायसवाल ने निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि संतोष यादव और अमरेश तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर जायसवाल, गणेश विश्वकर्मा, रामेश्वर जायसवाल, रमेश जायसवाल और प्रवीण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।





Top