Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में वाणिज्य विद्यार्थियों को बैंकिंग व रोजगार अवसरों की दी गई जानकारी

सोनभद्र(बीजपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर हवन के साथ वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों हेतु बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मयंक राज, सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय एवं सहायक प्रियांशु बेरियाह का विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने स्वागत किया। शाखा प्रबंधक ने ग्यारहवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बैंकिंग, बीमा, लेखांकन, कराधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी और आरबीआई ग्रेड-बी, भारतीय आर्थिक सेवा, प्रोबेशनरी ऑफिसर व एलआईसी एएओ जैसे पदों के बारे में बताया।


Blog single photo


सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय ने एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी, वित्तीय विश्लेषक व अन्य पेशेवर विकल्पों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रियांशु बेरियाह ने स्टार्टअप, डिजिटल मार्केटिंग व डेटा विश्लेषण जैसे उभरते क्षेत्रों की जानकारी दी। अंत में प्राचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. झा, हर्ष दुबे, नीरज गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, डी.सी. शुक्ला व शगुफ्ता शबनम की सक्रिय सहभागिता रही।




Top