Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं को दी शुभकामनाएं

सोनभद्र(बीजपुर)। आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी, पुनर्वास प्रथम बीजपुर में शुक्रवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें पुरोहित भोलानाथ पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां देकर बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की। इसके पश्चात कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी और अनुभव साझा किए।


Blog single photo


विद्यालय के प्रधानाचार्य ताड़क नाथ दुबे ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और बिना तनाव के परीक्षा देने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। अंत में जूनियर छात्रों ने तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर सीनियर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मयंक राज (शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक बीजपुर), समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, अमित केशरी, मनोज कुमार दुबे, विमलेश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Top