Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मधुघूटरा के पास अम्बिकापुर मार्ग पर हादसा, ट्रक चालक हिरासत में

सोनभद्र(बभनी)। अम्बिकापुर मार्ग पर मधुघूटरा के पास शुक्रवार की रात हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार किशोर को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे विजय कुमार तथा साथ बैठे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के पतेरीटोला निवासी प्रमोद कुमार (14 वर्ष) अपने परिचित विजय कुमार और दो बच्चों राकेश व काजल के साथ छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से आधार कार्ड में सुधार करवाकर लौट रहे थे।

मधुघूटरा के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के लिए बाइक चालक ने तेजी से हैंडल घुमाया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठे प्रमोद व दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक का पहिया प्रमोद के ऊपर से गुजर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक के पिता अशर्फी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top