Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

ओबरा(सोनभद्र)। अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र में तीन माह के नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अडाणी सिमेन्ट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी एवं प्रधान सुरक्षा अधिकारी राजेश राठौर ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत 6 महिलाओं का अहमदाबाद की एक कंपनी में सिलाई मशीन ऑपरेटर पद के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा, सुमित वाजपेयी, प्रशिक्षिका नीलम मोदनवाल तथा प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे।





Top