Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• प्रेम कुटीर आश्रम से शिवद्वार धाम तक गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

सोनभद्र(घोरावल)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजीव कुमार के नेतृत्व में कस्बा घोरावल स्थित प्रेम कुटीर आश्रम से भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात प्रस्थान से पूर्व आश्रम परिसर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा उपस्थित शिवभक्तों के लिए प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की गई। गांजे-बाजे और श्रद्धालुओं के विशाल समूह के साथ जैसे ही बारात आगे बढ़ी, पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और यात्रा में रास्ते भर श्रद्धालु जुड़ते गए।


Blog single photo


शिव बारात में शामिल भक्तों के लिए शिवद्वार रोड स्थित कान्हा गार्डन के सामने शरबत व ठंडाई की व्यवस्था की गई। इसके बाद शिवभक्त निजी साधनों से शिवद्वार धाम पहुंचे, जहां महादेव शिव व माता गौरा के विवाह उपरांत सभी बारातियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, प्रसून कुमार, आशुतोष मिश्रा, मुन्ना सिंह, कमलेश शुक्ला, अमरीश मावी, किसानु उमर, नंदलाल उमर, श्रीपति त्रिपाठी, रामसूरत सिंह, रमेश उमर, कट्टा गुरु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिवद्वार मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी द्वारा सभी बारातियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।




Top