Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मिर्जापुर के जमुई गांव में हादसा, घायलों को वाराणसी रेफर किया गया

सोनभद्र। मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई गांव में सड़क किनारे खड़े राहगीर को तेज रफ्तार मारुति वैन ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मंदहा निवासी विकास (25) पुत्र रामबिलास के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डिबर निवासी श्रीकांत (22) पुत्र आशीर्वाद के रूप में हुई है। दूसरे घायल का उपचार बीएचयू में चल रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top