Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर 33 हजार हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा था युवक, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

सोनभद्र(रॉबर्ट्सगंज)। पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा(करमा) उम्र लगभग 23 वर्ष अपनी पत्नी की विदाई के लिए ससुराल ग्राम छपका आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर वह क्षुब्ध होकर टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और संवाद कौशल का परिचय देते हुए युवक को समझाया। काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर स्थिति सामान्य है।





Top