Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• आयुष्मान कार्ड प्रगति में तेजी लाने के सख्त आदेश, शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र। विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के नाम पर यदि कोई बिचौलिया लाभार्थियों से धनराशि मांगता पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

• धीमी प्रगति पर नाराजगी, नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश

समीक्षा के दौरान आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सीएमओ डॉ पंकज राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





Top