Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत युग्मन कार्यक्रम में संसाधनों के साझा उपयोग पर जोर

सोनभद्र। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत युग्मन/ट्यूनिंग कार्यक्रम के तहत स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी एवं इनडोर गेम्स रूम का अवलोकन किया और वहां के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक संसाधनों के साझा उपयोग के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

• नवाचार अपनाने पर बल, विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि निजी विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों से प्रेरणा लेकर सरकारी विद्यालयों में भी नवीन शिक्षण विधियों को अपनाया जाएगा। प्रधानाचार्य एन.के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए स्वप्रेरित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। एसआरजी संजय मिश्रा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सहित शिक्षक अखिलेश सिंह, रोहित सिंह पटेल, श्वेता ठाकुर एवं पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।





Top