Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद एवं रामलीला समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम के तहत धनुष यज्ञ का भव्य मंचन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। मंच पर रामायण प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

• पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की

व्यासपीठ पर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, बजरंग रामलीला समिति के अध्यक्ष रामखेलावन, कोषाध्यक्ष रामौतार सिंह, डायरेक्टर सुरेंद्र पाठक, शिवदास गुप्ता, शिवसागर, प्रवीण त्रिपाठी, रामरूप आदिवासी, दिवाकर पाठक, विनय चंद्रशेखर, श्रवण सिंह, तथा विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी, सुरेश एवं श्रीपति त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।





Top