Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कड़ी सुरक्षा के बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारम्भ, विभिन्न केंद्रों पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल

सोनभद्र(बीजपुर)। थाना क्षेत्रांतर्गत यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र शिवम् संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा (अंजानी), प्रभावती सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जरहा, गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज सेवकाडांड़, डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान सहित चार केंद्रों तथा सीबीएसई बोर्ड के दो केंद्र केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद परिसर व डीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीएसई इंटर एवं यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। सीबीएसई बोर्ड के दूसरे दिन इंटर की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा में डीएवी व संत जोसेफ के परीक्षार्थियों का केंद्र केंद्रीय विद्यालय रहा, जहां कुल 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि डीएवी विद्यालय केंद्र पर केंद्रीय विद्यालय के 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों पर सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

आकर्षक स्वागत के बीच परीक्षा प्रारम्भ

10वीं और 12वीं की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का शिवम् संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक व शिक्षकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रथम पाली में कक्षा 10 हिंदी विषय में चारों केंद्रों पर 900 में से 842 उपस्थित व 58 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी परीक्षा में 965 में से 902 उपस्थित व 63 अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक विनोद शुक्ला के अनुसार उनके केंद्र पर हाईस्कूल में 295 में 28 तथा इंटर में 169 में 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मार्तण्ड देव पांडेय ने गुरुकुल केंद्र पर हाईस्कूल में 280 में 19 व इंटर में 203 में 7 अनुपस्थित बताए। कृपा शंकर ने अंबेडकर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल 148 में 10 व इंटर 342 में 17 अनुपस्थित की जानकारी दी। वहीं सचिन कुमार सिंह ने प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल 196 में 13 व इंटर 251 में 27 अनुपस्थित बताए। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु स्टैटिक मजिस्ट्रेट विकास दुबे, अरविंद कुँवर, इंद्रेश कुमार सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।


Blog single photo

.




Top