यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
सोनभद्र(चोपन)। अडाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय किसानों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया। कार्यक्रम अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। बस को कंस्ट्रक्शन हेड राजीव रंजन सिंह एवं अनुपम मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना है। साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि कोटा और पनारी पंचायत के लगभग 50 महिला एवं पुरुष किसान घोरावल, मानपुर, जिला उद्यान केंद्र तथा मंगुराही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा प्रमुख राजेश राठौर, अंशुमान अवस्थी, अर्पित शांडिल्य, विरेंद्र सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।