रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित इंटक कार्यालय में बुधवार शाम को डा० संजीव रेड्डी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर खुशी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि डा० संजीव रेड्डी कामगारों के हितों के लिए समर्पित नेता रहे और उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवा दी।
पदाधिकारियों ने व्यक्त किए विचार
कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष पी. राणा, महामंत्री वी. एस. उपाध्याय सहित संतोष कुमार हठीले, सुनील यादव, आशीष वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, नीरज यादव, नगेंद्र कुमार, रामानंद यादव, कपिल, लक्ष्मीकांत और विनोद उपस्थित रहे। सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और श्रमिक हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।