Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• ओबरा क्षेत्र में सघन जांच के दौरान कार्रवाई, सह चालक गिरफ्तार

ओबरा(सोनभद्र)। जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा वाहन पकड़ा है। बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या यूपी64सीटी2945 को जांच के दौरान रोका गया, जिसमें अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। टीम को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सह चालक संदीप पाल को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे भी जारी रहेगा अभियान

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। संयुक्त टीम में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे शामिल रहे। खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार चालक मनोज पाल, वाहन स्वामी और संबंधित खनन इकाई संचालक की तलाश में दबिश दे रही है तथा जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।





Top