Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सलखन के नौकटोला में सोनभद्र विकास समिति की पहल, बालिका सशक्तिकरण पर जोर

सलखन(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत सलखन के नौकटोला में सोनभद्र विकास समिति द्वारा “स्वास्थ्य व जीविका” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था निर्देशक राजेश चौबे, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री मुमताज, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना व रौशनी सहित आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं। सुश्री मुमताज ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बालिका का निर्माण करना है।

• बालिका शिक्षा और कानूनी अधिकारों पर जोर

कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने बालक-बालिका को समान बताते हुए कौशल विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताया। बीना एवं रौशनी ने प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा सरकार की हिंसा संबंधी मिशन योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।





Top