Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• फीता काटकर मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन, कोहरथा टीम ने पहला मैच जीता

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के कोहरथा गांव में आयोजित दो दिवसीय अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आमोद रंजन, गोरखनाथ सिंह और रणविजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मैच राजीन बनाम कोहरथा के बीच खेला गया, जिसमें कोहरथा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सेट में जीत दर्ज की।

खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में जुटे खिलाड़ी व दर्शक

प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक क्लब के संरक्षक रामौतार सिंह, अध्यक्ष आजाद सिंह, सचिव श्रीपति त्रिपाठी, शिवसागर, राजेश, प्रवीण त्रिपाठी, मुर्शीद जमाल, दीपक शर्मा, हनुमान, सीताराम आदिवासी, आशीष, धर्मेंद्र, पवन, रीशु सिंह सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।





Top