Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वेतन अवरुद्ध होने से शिक्षकों-कर्मचारियों में नाराजगी, होली से पहले भुगतान की अपील

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राजकीय शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पुनः खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यस्तता एवं जानकारी के अभाव में कई शिक्षक-कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज नहीं कर सके, जिसके कारण उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।

होली से पूर्व वेतन जारी करने की अपील

महामंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि वेतन रुकने से संबंधित कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। होली का पर्व निकट होने से शिक्षकों व कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है। संगठन ने मांग की है कि एक बार फिर पोर्टल खोलकर प्रभावित कर्मचारियों को विवरण भरने का अवसर दिया जाए तथा होली से पूर्व उनका अवरुद्ध वेतन जारी किया जाए।





Top