Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। लगभग 25 गाड़ियों में पहुंचे 60 से अधिक अधिकारियों - कर्मचारियों की आयकर विभाग की विशेष टीम ने खनन व्यवसाय से जुड़े बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सहित कई बड़े कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर समन्वित कार्रवाई की। यह अभियान मुख्य रूप से ओबरा नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चलाया गया, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल ने संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि आयकर टीम ने अंदर प्रवेश और निकास मार्गों को नियंत्रित कर तलाशी शुरू की। ओबरा क्षेत्र में कम से कम तीन प्रमुख ठिकानों पर जांच की पुष्टि हुई है, वहीं नगर के अन्य हिस्सों में भी दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की पड़ताल जारी है। अधिकारियों द्वारा बैंक खातों, निवेश विवरण, लेनदेन रजिस्टर, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विभागीय अधिकारी कई लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कुछ वाहनों पर शादी समारोह से जुड़े स्टिकर लगे होने से शुरुआती क्षणों में लोगों को भ्रम भी हुआ पर जल्द ही माजरा समझ आ गया।





Top