Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। शिक्षकों के चयन वेतनमान लागू करने में हो रही देरी को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय से मिला। महासंघ ने अवगत कराया कि कई माह से चयन वेतनमान की पत्रावलियां लंबित हैं, जिससे शिक्षक आक्रोशित हैं और आंदोलन की स्थिति बनी हुई है। कुछ शिक्षकों का एक दिन का वेतन भी बाधित होने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनपद के शिक्षक एसआईआर, निपुण एसेसमेंट समेत सभी विभागीय कार्यों में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं, इसके बावजूद वेतनमान संबंधी फाइलों में विलंब चिंता का विषय है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन स्तर के कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि लंबित पत्रावलियों का निस्तारण प्रक्रिया में है और शीघ्र ही इसे पूरा किया जाएगा। वेतन बहाली सहित अन्य मुद्दों को भी प्राथमिकता से सुलझाने का भरोसा दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी और जिला महामंत्री इन्दूप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top