Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• हुड़दंग, भड़काऊ पोस्ट और ध्वनि नियम तोड़ने पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र। होली और ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जनपदभर में विशेष सतर्कता लागू कर दी है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

• डीजे संचालकों को समय सीमा और ध्वनि मानक पालन का सख्त आदेश

इसी क्रम में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित समय सीमा, ध्वनि प्रदूषण मानकों और प्रशासनिक अनुमति संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन की स्थिति में उपकरण जब्ती और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है।





Top