Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 28 फरवरी को करीब 08.55 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शो-रूम के आगे सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े आयशर गुड्स कैरियर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन चालक अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी जनपद अंगुल (उड़ीसा) से पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान वाहन में लदे एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे 08 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आँकी गई है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगद धनराशि एवं वाहन संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी नुनुकापासी बोइंडा, थाना हण्डपा, जनपद अंगुल (उड़ीसा), उम्र लगभग 39 वर्ष है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है और लगभग एक वर्ष से वाहन चला रहा है। दिनांक 24.02.2026 को उसने नाल्को, अंगुल (उड़ीसा) से एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया था। आर्थिक तंगी के कारण अपने परिचित बंशीधर के माध्यम से साडू सीलू नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने दिनांक 26.02.2026 की रात्रि नाकची (उड़ीसा) में वाहन में लगभग 150 किलोग्राम गांजा एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर लदवाया। गांजा पहुंचाने के एवज में 50,000/- तय हुआ था, जिसमें 10,000/- अग्रिम प्राप्त हुए थे। अभियुक्त के अनुसार वाहन स्वामी को गांजा लदे होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस चेकिंग की सूचना मिलने पर वाहन को सुनसान स्थान पर खड़ा कर छिपने का प्रयास करते समय वह पकड़ा गया।





Top