Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• ₹37 लाख की कुल बरामदगी, अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़ाव का आरोप

चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान डाला की ओर से आ रही डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा तेज गति से सलखन की तरफ भागने की कोशिश करने का मामला सामने आया। पुलिस टीम ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखी चार प्लास्टिक बोरियों से कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग ₹17 लाख तथा वाहन समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब ₹37 लाख आंकी गई है।

• उड़ीसा से वाराणसी तक सप्लाई की साजिश का आरोप, चालक गिरफ्तार

चालक की पहचान बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा, निवासी कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उड़ीसा से कबाड़ लोड कर फिरोजाबाद जाने के दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के बदले रकम देने का प्रस्ताव स्वीकार करने का आरोप है। मामले में मु0अ0सं0 86/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की तलाश जारी है।





Top